भाग मिल्खा भाग देखकर इमोशनल हुए मिल्खा सिंह

12 जुलाई को राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग.. पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं लेकिन रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग के तहत इस फिल्म को भारत के तेज धावक मिल्खा सिंह को दिखायी गयी जिसे देखने के बाद मिल्खा सिंह एकदम से भावुक हो गये। उनकी आंखों में आये आंसू ने उन्हें आज से कई साल पहले की जिंदगी को याद दिला दिया, उस जिंदगी में जहां उनके पास खाने को पैसे नहीं होते थे और बहुत ही सीमित संसाधनों में उन्हें अपने जीवन को निर्वाह करना पड़ता था।

मिल्खा सिंह ने फिल्म के हीरो फरहान अख्तर की जमकर तारीफ की और कहा कि उनमें वह अपना अक्स देखते हैं। उन्होंने बेहतर औऱ उम्दा अभिनय किया है जिसकी जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है।

वैसे इस फिल्म के पहले फरहान अख्तर के लिए राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने भी कहा था कि उन्होंने पूरे साढ़े तीन साल की खोज के बाद फरहान को लीड रोल के लिए चुना था और उन्होंने उसे चुनकर कोई गलती नहीं की क्योंकि फरहान ने जिस शिद्दत से मिल्खा सिंह का रोल निभाया है, वो कोई और कर ही नहीं सकता था।

इससे पहले भी फिल्म के ट्रेलर लांचिग के मौके पर भी भारत के महान एथलिट मिल्खा सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि आज इस सब्जेक्ट पर फिल्म बन रही हैं, मेरे समय के तो लोग मुझे जानते ही हैं, इस फिल्म के बाद आज के युवाओं में भी मैं मशहूर हो जाऊंगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X