..................... I became an actor because of Om Puri says Nawazuddin Siddiqui - Hindi Filmibeat

"बजरंगी भाईजान के सेट पर सबसे छोटे बच्चे ओम पुरी थे!"

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बांटे ओम पुरी के साथ बिताए पल। उन्होंने बताया कि कैसे वो सलमान और ओम पुरी साथ में घंटों बैठ कर बातें करते थे।

ओम पुरी की मौत से बॉलीवुड अभी भी उबर नहीं पा रहा है और लोग उनके साथ बिताए अपने पल याद करके दुखी हो रहे हैं। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने ओमपुरी के बारे में बात करते हुए बताया कि बजरंगी भाईजान के बाद मैं उनका और बड़ा फैन हो गया था।

मैंने पहली बार भले ही उनके साथ बजरंगी भाईजान में काम किया था लेकिन मैं उनका फैन अर्धसत्य और स्पर्श जैसी फिल्में देखकर हुआ था। यहां तक कि मैं एक्टर भी ओमपुरी की वजह से ही बना था। इन फिल्मों ने मुझे इस कदर छुआ था।

i-became-an-actor-because-om-puri-says-nawazuddin-siddiqui

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने ओमपुरी के बारे में बात करते हुए बताया कि बजरंगी भाईजान के सेट पर कभी कभी सबसे छोटे बच्चे वही होते थे। मैं, ओम पुरी और सलमान साहब बैठकर सुबह 4 बजे तक बातें कर लिया करते थे।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वह 'मंटो' नाम की फिल्म में ओम पुरी के साथ काम करने वाले थे, लेकिन उनकी मौत की खबर से वो सकते में आ गए। फिल्म को नंदिता दास डायरेक्ट करने वाली थीं और ये पाकिस्तान के लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर बन रही थी।

ओमपुरी ने अपने जीवन में भी कई ऐसी बातें कहीं जो कि काफी दिलचस्प थीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X