रणबीर कपूर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप चाहती थीं कंगना..ईमेल से खुलासा
Recommended Video

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन विवाद ऐसा लग रहा है मानो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और दिन ब दिन यह बद से बदतर होता जा रहा है। कभी कंगना रनौत कुछ खुलासे करती हैं तो कभी ऋतिक रोशन। अब इस विवाद की वजह से एक नया खुलासा हुआ है जिसमें रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है।
जी हां 2014 में ऋतिक रोशन को भेजे गए एक मेल में कंगना रनौत ने रणबीर कपूर का नाम लिया है। इसी मेल में उन्होंने दीपिका पादुकोण को डिप्लोमैटिक और मिनिंगलेस भी कहा है। इस मेल में कंगना ने ऋतिक को लिखा है कि "रणबीर कपूर ने क्वीन से पहले मुझे कभी अटेंशन नहीं दिया था और फैंटम ऑफिस में क्वीन का फुटेज देखने के बाद उन्होंने मुझे बीबीम पर अप्रोच किया।"

इसके आगे कंगना रनौत ने लिखा है कि "जब मैं ग्वालियर में रिवॉल्वर रानी की शूटिंग कर रही थी, तब उन्होंने मुझे सीधा अप्रोच किया। मैंने उनसे कहा कि मैं किसी और के साथ रिलेशनशिप में हूं। इसके बाद कुछ दिन हमारी बात नहीं हुई। फिर जब मैं न्यूयॉर्क में थी, तब उन्होंने मुझे मैसेज कर के पूछा- कैसा है NYC? तब मैंने पूछा कि क्या आपकी फिजिकल रिलेशनशिप में दिलचस्पी है? वो थोड़ घबरा गए और उन्होंने कहा- क्यों नहीं रेगुलर रिलेशनशिप? मैंने उन्हें मना कर दिया, क्योंकि मैं किसी और के साथ रिश्ते में थी। मुझे लगता है कि उन्हें इस बात का बुरा लगा था"
कंगना रनौत के कई खुलासे करने के बाद आखिरकार ऋतिक रोशन ने भी आधिकारिक रूप से बयान दिया है और काफी कुछ कहा है । आप भी ऋतिक रोशन का बयान।


Click it and Unblock the Notifications