Ooo: मैंने सलमान से पूछा है कि अब वो मुझसे क्यों लड़ रहे हैं?
सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान का बॉन्ड काफी तगड़ा है। हालांकि मीडिया गाहे बगाहे, उनके बारे में कुछ ना कुछ बोलती ज़रूर है लेकिन सच यही है कि सोनाक्षी को इससे ज़्यादा फर्क पड़ता नहीं है।
दोनों की लड़ाई की खबरें इसलिए उड़ी क्योंकि सोनाक्षी ने अरबाज़ खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म डॉली की डोली रिजेक्ट कर दी।

लेकिन ऐसा कुछ है नहीं। सोनाक्षी ने बताया कि मैं और सलमान ये सब पढ़कर हंसते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो मैं खुद ही सलमान से पूछती हूं कि अब वो किस बात पर मुझसे लड़ पड़े!
कुछ दिन पहले, सोनाक्षी ने अपने कमरे की एक तस्वीर डाली जहां दीवार पर उनके सबसे करीबी लोगों की तस्वीर थी और बीच में थी सलमान खान की बड़ी सी तस्वीर।
सोनाक्षी सच में मानती हैं कि आज वो बॉलीवुड में जो कुछ भी हैं, वो सलमान खान की बदौलत हैं। वैसे सोनाक्षी बॉलीवुड की पक्की लेडी दबंग हैं। क्यों, वो हम यहां बता देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications
