हंसी तो फंसी.. की परिणिति पीती है दारू और खाती है मंजन

जी हां दोस्तों मैडम परिणति चोपड़ा आजकल कहती है कि किसकी हिम्मत... जो मुझसे मेरा वेट पूछे । मैडम का यह अंदाज इसलिए हो रहा है क्योंकि वह इन दिनों अपने आप को काफी हल्क-फूल्का कर जो आयी हैं।

घंटो जिम में पसीना बहाकर अपने आप को पतला करने वाली मैडम परिणिति कहती हैं कि अब इस समय वह मोटी नहीं हैं। इसलिए अब उन्हें पूरा यकीन है कि कोई उनके वजन, कपड़ों और फैशन समझ के बारे में शिकायत नहीं करेगा।

फिल्म 'हंसी तो फंसी' की मोबाइल एप्लीकेशन के लांच पर जब उनसे पतली काया के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, "अब मेरा प्रयास है कि मैं कुछ वजन कम कर लूं। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ष 2011 में मेरे अभिनय करियर की शुरुआत के बाद से ही मुझे मोटी अभिनेत्रियों की श्रेणी में रखा गया।"

उन्होंने कहा, "इसलिए मैं अब अच्छे दिखने वाले परिधान पहनना चाहती हूं। पर्दे पर सुंदर दिखना चाहती हूं। मेरे ख्याल से मैं अपनी पहली दो-तीन फिल्मों में थोड़ी मोटी थी।"

प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति हालांकि अभी दुबली-पतली होने से काफी पीछे हैं लेकिन उन्होंने कुछ पौंड वजन घटा लिया है। उन्हें इस बात पर नाज है।

'हंसी तो फंसी' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। फिल्म 7 फरवरी को प्रदर्शित होनी है। फिल्म एक विचित्र सी कहानी है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में परिणिति चोपड़ा एक पागल वैज्ञानिक के रोल में हैं जो कि मंजन खाती है, दारू पीती है और उसे पागलपन के दौरे भी पड़ती हैं। वैसे फिल्म के गानों ने टॉप टेन में जगह बना ली है देखते हैं बॉक्सऑफिस पर फिल्म क्या गुल खिलाती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X