मुझे ऋतिक पर गर्व है : राकेश रोशन
ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। राकेश रोशन ने कहा कि मैं उसका पिता हूं जिसका मुझे गर्व है।
पिछले ही दिनों ऋतिक रोशन को दुनिया के सबसे हैंडसम चेहरों की लिस्ट में शामिल किया गया है। जिसके बाद ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। राकेश रोशन ने कहा कि मैं उसका पिता हूं जिसका मुझे गर्व है।

राकेश ने आगे कहा किसी को उसपर गर्व हो सकता है क्योंकि ऋतिक ने हमारे देश का गर्व महसूस कराया है। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन जल्द ही आपको अगले साल रिलीज़ होने वाली फिल्म काबिल में नज़र आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक के अपोज़िट यामी गौतम हैं।
#WeddingPIcs: युवराज सिंह की शादी की तस्वीरें इतनी शानदार हैं कि मज़ा आ जाएगा
इस फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता हैं। इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में राकेश रोशन ने कहा कि अगर खाने का स्वाद अच्छा होगा तो आप उसे खाना चाहेंगे। इसी तरह अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा है तो उसका अंदाज़ा आप ट्रेलर में ही लगा लेंगे।
वहीं राकेश रोशन ने कृष 4 पर भी बात की। राकेश ने बताया कि वो अगले साल काबिल रिलीज़ होने के बाद इसकी स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications