आराम से करूंगी एक्टिंग: आशा भोसले

By Neha Nautiyal

Asha Bhosle
पिछले कई दशकों तक गायकी करने के बाद अब मशहूर गायिका आशा भोसले एक नए अवतार में उतरने को तैयार हैं। 77 साल की उम्र में आशा ताई अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। आशा कहती हैं कि उनके लिए एक्टिंग चुनौतीपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में ही अभिनय की परम्परा रही है और गायकी में भी थोड़े-बहुत अभिनय की आवश्यकता होती है।

अब तक 18 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गा चुकीं आशा भोसले का कहना है, "जब मैंने इस भूमिका के विषय में सुना तो मैं यह जानती थी कि मैं इसे कर सकूंगी क्योंकि अभिनय मेरे परिवार में रहा है। मेरे पिता नाट्यकर्मी थे। इसके अलावा जब हम गाते हैं तो उसमें भी अभिनय डालते हैं। यदि हम नृत्य के किसी गीत में थोड़ा बहुत अभिनय नहीं डालेंगे तो कोई भी उस पर नृत्य नहीं कर सकेगा।"

पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित आशा फिल्म 'माई' में प्रमुख भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म बताएगी कि जब किसी महिला का इकलौता बेटा उसे छोड़ देता है तो क्या होता है और किस तरह से उसकी बेटी और दामाद के घर में उसे शरण मिलती है। सुभाष डावर-नितिन शंकर के सह-निर्माण में बनने जा रही इस फिल्म का निर्देशन महेश कोडियाल करेंगे।

उन्होंने कहा, "फिल्म का नाम 'माई' मुझे बहुत पसंद आया क्योंकि मैं भी अपनी मां को ऐसे ही बुलाती थी। इसलिए इस नाम ने मुझे गहराई तक छूआ।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X