"मैं कॉफी विद करण में जाते जाते थक गया हूं..इस सीजन में जबरदस्ती गया"
रणबीर कपूर का कहना है कि वो कॉफी विद करण में जाते जाते पक गए हैं और इस सीजन में उन्हें जबरदस्ती लाया गया था।
करण जौहर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और चहेते डायरेक्टर हैं। उनका शो कॉफी विद करण पिछले काफी समय से लगातार काफी हिट और पॉपुलर चैट शो रहा है जिसमें स्टार्स आते हैं और बहुत बेबाकी से बात करते हैं। जाहिर है करण जौहर से अधिकतर स्टार्स के काफी अच्छे रिश्ते होते हैं तो काफी सहज भी महसूस करते हैं।
[जब हैरी मेट सेजल..शाहरुख का SUICIDE..ऐसा क्लाइमैक्स..SHOCKING..!]
हाल में एआईबी में रणबीर कपूर ने कहा है कि वो कॉफी विद करण में जाते जाते थक गए हैं और इस सीजन में वो नहीं जाना चाहते थे लेकिन जबरदस्ती जाना पड़ा। उन्होंने ये भी कहा कि "मैंने और अनुष्का ने प्लानिंग की थी कि पूरे बॉलीवुड को करण जौहर के शो में जाने से रोकेंगे।"

उन्होंने कहा कि "हर किसी को करण के बारे में पता है कि वो इतना सहज महसूस करा देते हैं कि हर स्टार भूल जाता है कि उसे लाखों-करोड़ों लोग देख रहे हैं।पूरे साल हमारे बयानों पर चर्चा होते रहती है। करण जौहर हमें बुलाकर पैसे बनाते हैं और सवाल हमसे किया जाता है।"
आपको बता दें कि रणबीर कपूर कॉफी विद करण सीजन 5 में रणवीर सिंह के साथ आए थे और उस एपिसोड में दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications