..................... 'मैं पूरी दुनिया का सबसे खराब सिंगर हूं'- रणवीर सिंह ने बड़े मंच से कह डाली ये बात! 'I am the worst singer in the whole world' - Ranveer Singh said such a big thing! - Hindi Filmibeat

'मैं पूरी दुनिया का सबसे खराब सिंगर हूं'- रणवीर सिंह ने बड़े मंच से कह डाली ये बात!

ranveer singh

रणवीर सिंह जो कि लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं, उनको लेकर एक शानदार खबर आई है। अभिनेता को इस साल माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 19वें संस्करण में एटोइल डी' ओर से सम्मानित किया गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बातें हो रहीं हैं और उनके फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह के लिए ये सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि इसके पहले कई सुपरस्टार्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारे शामिल हैं। लेकिन अब रणवीर सिंह का नाम इसमें सामने आया है जो कि काफी अच्छी बात है।

इस दौरान रणवीर सिंह ने खुद के लिए एक बात कही है जो कि अब चर्चा में है। उन्होने कहा था कि 'वो दुनिया के सबसे खराब सिंगर हैं।' अभिनेता ने अपने 'मल्हारी' गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए सभी खुश कर दिया था और भीड़ उनके लिए पागल दिखी थी।

रणवीर सिंह खुद गाना गा रहे थे

रणवीर सिंह खुद गाना गा रहे थे

रणवीर सिंह खुद गाना गा रहे थे। उन्होने कहा, 'मैं दुनिया का सबसे खराब सिंगर हूं। तुम्हें पता है, मेरी प्यारी सुसान, जो मुझे इतने सालों से जानती है...। हर बार जब मैं सुसान से कहता हूं कि मुझे गाना है, तो वह बस अपने कान बंद कर लेती है।

वह कहती हैं

वह कहती हैं

वह कहती हैं, 'रणवीर, आप इस भ्रम में न रहें कि आप काफी अच्छा गा सकते हैं। वास्तव में, आपको सिर्फ रैप से चिपके रहना चाहिए। और आप डांस करना जानते हैं। इसलिए, मुझे अपने डांसिंग मूव्स पर पूरा भरोसा है।"

वीडियो वायरल हो

वीडियो वायरल हो

उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह इस वक्त अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं।

 आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं

आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं

इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं जो कि हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं।

फिल्म देर से शुरु हुई है

फिल्म देर से शुरु हुई है

पहले आलिया की प्रेगनेंसी के चलते फिल्म देर से शुरु हुई है और इस वक्त डिलिवरी के बाद वो आराम कर रहीं हैं। लेकिन इतना तय है कि अगले साल तक धमाका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X