'मैं पंगा क्वीन हूं..' सुनीता आहूजा खुद को लेकर कही ये बात, वायरल हो रहा है वीडियो

Sunita Ahuja

Sunita Ahuja Panga Queen- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस वक्त लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। कभी वो अपने बेटे पर कुछ कहती हैं तो बवाल मच जाता है तो कभी पति गोविंदा को लेकर विवाद सामने आते हैं।

लेकिन अब उनको खुद लग गया है कि कुछ पंगे तो वो लेती ही हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें सुनीता आहूजा को काफी शानदार लुक में देखा जा सकता है। सुनीता ने खुले तौर पर ये बात कही है कि वो पंगा क्वीन है।

क्या बोलीं सुनीता?

वायरल वीडियो किसी इवेंट का है और कर्ली हेयर करके सुनीता वहां पहुंच गई हैं। मीडिया को देखकर उन्होने पहले हाथ जोड़कर अभिवादन किया और फिर कुछ बातें कहीं। सुनीता ने कहा, ''जाकर अभी देखती हूं क्यां पंगा होगा। एपिसोड करूंगी तो पंगा करूंगी, पंगा क्वीन हूं मैं। पता है ना आप लोगों को। सब देखना आप लोग, अभी बोल दूंगी तो मसाला कहां से मिलेगा आप लोगों को।'' उनका ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

सुनीता के लेटेस्ट पंगे

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने बेटे यशवर्धन को लेकर कहा था कि वो एक फिल्म कर रहा है जो कि सैयारा से अच्छी है। इसके बाद लोगों ने उनको घेरा था। इसके अलावा सुनीता आहूजा ने कहा था कि, गोविंदा सही लोगों के साथ नहीं रहते और फिटनेस पर ध्यान नहीं देते हैं। सुनीता के ये बयान काफी चर्चा में रहे थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X