मैं अकेला हूं जिसने शाहरुख खान के साथ दो फ्लॉप फिल्में दी हैं- महेश भट्ट

शाहरुख खान एक शानदार कलाकार के साथ साथ काफी बेहतरीन इंसान भी हैं। उनकी फिल्मों से जुड़े लोग और उनके करीबी अक्सर शाहरुख खान की तारीफ करते हैं और उनका कहना होता है कि शाहरुख दिल के काफी अच्छे हैँ। इस वक्त फिल्ममेकर महेश भट्ट का एक बयान सामने आया है और उन्होने शाहरुख खान को लेकर बड़ी बात कही है। वो इस बयान में शाहरुख खान की तारीफ कर रहे थे।
शाहरुख खान ने महेश भट्ट के साथ 1996 की फिल्म चाहत में का किया था और इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट और अनुपम खेर नजर आए थे। 1998 की फिल्म डुप्लीकेट में वो जूही चावला और सोनाली बेंद्रे के साथ नजर आए थे।
महेश भट्ट ने हाल ही में कहा है कि वो अकेले हैं जिन्होने शाहरुख खान के साथ दो फिल्में फ्लॉप दी हैं। इस दौरान वो पिंकविला से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि, "मैं अकेला हूं जिसने शाहरुख खान के साथ दो फ्लॉप फिल्में दी हैं।
हालांकि वह अपने आप में आ रहा था और मैं शाहरुख, अद्भुत आदमी से प्यार करता हूं। लेकिन मेरे बर्खास्तगी के प्रदर्शन के बावजूद, उन्होंने मुझे हमेशा एक राजा की तरह माना और एक राजा को दूसरे व्यक्ति के साथ राजा की तरह व्यवहार करना पड़ता है। मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा।"
उनका ये बयान काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त पठान, जवान और डंकी को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












