मैं अपने परिवार का सबसे पढ़ा लिखा सदस्य हूं - रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने हाल में कहा है कि मैं अपने परिवार का सबसे पढ़ा लिखा सदस्य हूं।

By Shweta

रणबीर कपूर ने हाल में कहा है कि मैं अपने परिवार का सबसे पढ़ा लिखा सदस्य हूं।उन्होंने ये भी कहा कि कि दसवीं की परीक्षा में वो 56% मार्क्स लाए थे जो उम्मीद से भी अधिक था।इस दौरान रणबीर कपूर अपने स्कूल लाइफ से जुड़े कई मजेदार किस्से भी बताए।

रणबीर कपूर ने कहा कि वो स्कूल में अधिकतर विषय में फेल कर जाते थे और मम्मी यानी कि नीतू कपूर हमेशा उन्हें पापा से डांट की धमकी देती थी। रणबीर अपने पापा ऋषि कपूर से इतना डरते थे कि वो हमेशा वादा करते थे कि अच्छा नंबर लाएंगे लेकिन फिर फेल हो जाते थे।

i-am-the-most-educated-member-of-my-family-says-ranbir-kapoor

रणबीर कपूर ने ये बातें जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान कही। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मैं अपने परिवार का सबसे पढ़ा लिखा सदस्य हूं।मेरे पापा आठवीं में फेल कर गए थे, मेरे अंकल नवीं में, दादाजी छठी क्लास में और इस लिहाज से मैं सबसे पढ़ा लिखा हूं।"

आपको बता दें कि रणबीर कपूर पहले भी एक इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि वो कपूर परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्होंने कॉलेज तक पढ़ाई की है। रणबीर कपूर ने इस प्रमोशन के दौरान ये भी कहा कि "अच्छा है कि उस जमाने में ट्विटर नहीं होता था वरना पापा ट्विटर पर मेरे नंबर पूरी दुनिया को बता देते।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X