मैं हूं सलमान का सबसे बड़ा फैन : अली ज़फर

अली ने कहा कि मैं सलमान खान का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। अगर कभी मुझे एक्शन फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो मैं सलमान की ही तरह काम करना पसंद करूंगा। हां इसके लिए मुझे अपने शरीर पर काफी मेहनत करनी होगी, लेकिन मैं प्रयास कर रहा हूं।
अली ने बॉलीवुड में बहुत ही छोटे बजट की फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से प्रवेश किया। इसके बाद यशराज बैनर की फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में ज़फर ने ऐक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया है। इस समय ज़फर 'लंदन पैरिस न्यू यॉर्क' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता गोल्डी बहल और सृष्टि आर्या हैं।


Click it and Unblock the Notifications











