..................... I am the best said Bipasha Basu| बिपाशा जैसा कोई नहीं - Hindi Filmibeat

बिपाशा जैसा कोई नहीं

पहले लोग नायिकाओं के दीवाने हुआ करते थे लेकिन आज कल उल्टी गंगा बहने लगी है लोग खलनायिकाओं को चाहने लगे हैं। हम बात कर रहे हैं राज 3 फिल्म की हॉट खलनायिका बिपाशा बसु की। फिल्म राज 3 ने अच्छा खासा पैसा कमा लिया है जिससे खुश होकर बिल्लो रानी बड़ा इतराती हुई फिर रही हैं।

अपने निगेटिव किरदार की तारीफ सुन कर फूली नहीं समा रही बिपाशा ने अपने बड़बोलेपन में कह डाला कि बॉलीवुड में केवल एक ही बिपाशा थी, है और रहेगी। उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। बंगाली बाला ने यह बात एफएम रेडियो चैनल 'ओए! 104.8' पर कही।

बिपाशा ने कहा कि मुझे नये लोगों के आने से कोई खतरा नहीं है। वो भी कल नयी थीं लेकिन तब से लेकर आज तक केवल एक ही बिपाशा है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है।

आपको बता दें कि राज 3 में बिपाशा ने निगेटिव किरदार निभाया है।फिल्म में उनके कोस्टार इमरान हाशमी हैं। फिल्म में ईशा गुप्ता पर बिपाशा भारी पड़ी हैं। फिल्म ने अब तक 60-70 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता से खुश बिपाशा अब अपनी फिटनेस डीवीडी पार्ट 2 रिलीज करने वाली हैं। डीवीडी का नाम है ब्रेक फ्री।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X