ताज्जुब है कि लोग मुझे और सैफ को ऑनस्क्रीन पसंद नहीं करते: करीना

करीना औऱ सैफ की निजी जिंदगी के हर पल को जानने के लिए लोग काफी बेताब रहते हैं लेकिन उन्हीं लोगों ने सैफ-करीना की जोड़ी वाली फिल्मों को बुरी तरह से नकार दिया है जिससे करीना काफी हैरान हैं, करीना ने कहा कि मुझे अचरज होता है कि लोग मुझे औऱ सैफ को ऑनस्क्रीन पसंद नहीं करते, उन्हें पर्दे पर हमारी कैमेस्ट्री पसंद नहीं आती है।

बावजूद इसके करीना को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, उनका कहना है कि सैफ ही उनकी रीयल दुनिया हैं, वह ही उनके हीरो हैं, जिनके साथ वह बहुत खुश हैं।

मालूम हो करीना ने यह सारी बातें इंदौर में अपनी आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में.. के प्रमोशन के दौरान मीडिया से कही। इस फिल्म में उनके हीरो इमरान खान हैं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं तो फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं। फिल्म को पुनीत की लवस्टोरी कहकर प्रसारित किया जा रहा है। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।

फिल्म के गानों ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है। फिल्म की सारी शूटिंग गुजरात में हुई है। फिल्म से इमरान खान को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इस साल उनकी दोनों रिलीज फिल्में मटरू की बिजली का मंडोला और वंस अपॉन इन टाइम मुंबई दोबारा.. ने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा इसलिए उनके लिए इस फिल्म की कामयाबी काफी मायने रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X