रानी मुखर्जी ने शेयर की अदिरा के बारे में खास बात..जानिए आप भी

By Shweta

रानी मुखर्जी के फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती है कि वो लगभग 3 सालों के बाद वापस कमबैक करने के लिए तैयार हैं। हिचकी से रानी मुखर्जी दमदार वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और खुद रानी मुखर्जी भी फिल्म से काफी खुश हैं।

रानी मुखर्जी इन दोनों जोर शोर से हिचकी के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने कहा कि मुझे बेचैनी थी कि मैं कैसे अपनी बेटी को छोड़कर काम करने जाउंगी क्योंकि ये मेरे लिए बिल्कुल नया माहौल होने वाला था। वो मुझे कुछ घंटो के लिए नहीं देखती।ये सभी वर्किंग मॉम के लिए कन्फ्यूजन की स्थिति होती है।"

i-am-sure-adira-will-learn-that-both-her-parents-leave-home-for-work-says-rani-mukerji


रानी मुखर्जी ने आगे कहा कि "धीरे-धीरे बच्चों को इसकी आदत हो जाती है। मैं जानती हूं कि अदिरा बड़ी होकर समझेगी कि उसके दोनों पैरेंट्स क्योंकि काम के लिए घर छोड़कर जाते हैं। ये बहुत नॉर्मल है और उसे इसपर गर्व होगा।"

भारत में कई वर्किंग माएं बच्चों की देखभाल करने के लिए अपना जॉब छोड़ देती हैं लेकिन रानी मुखर्जी मानती हैं कि अब समय बदल रहा है और पिता भी बच्चों के पालन पोषण में हिस्सा लेते हैं।रानी मुखर्जी ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा कि "लोग आसानी से इसे नहीं अपना पाते हैं लेकिन ये एक ऐसी झिझक है जिससे बाहर निकलना जरुरी है। माएं अपनों बच्चों से अधिक जुड़ी रहती हैं लेकिन अब पिता भी इसमें शामिल हो रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X