अन्ना हजारे के समर्थन में उतरीं लता मंगेशकर
अन्ना हजारे का खुलकर समर्थन पूरा देश कर रहा है। बॉलीवुड ने अन्ना के सुर में सुर मिलाया है। कल अमिताभ बच्चन ने अन्ना का बारे में कहा था कि अन्ना हजारे जो कर रहे हैं वो सही।
सरकार क्रांतिकारी को जेल में डाल सकती है लेकिन वो देश में आयी क्रांति को तो नहीं रोक सकती है। वहीं सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी अन्ना को खुलकर समर्थन देने की बात की है। लता जी ने टि्वटर पर लिखा है कि वो राजनीति की एबीसीडी भी नहीं जानती है लेकिन वो चाहती है कि देश भ्रष्टाचार से मुक्त हों इसलिए वो अन्ना के साथ है। अन्ना का प्रयास काबिले तारीफ है।
आपको बता दें कि जनलोकपाल बिल को अमल में लाने के लिए और देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए अन्ना अनशन पर है । वो अभी भी तिहाड़ जेल परिसर में ही हैं। वो कल तिहाड़ से रामलीला मैदान जायेगें। क्योंकि रामलीला मैदान आज तैयार नहीं हो सकती है।
anna hazare अन्ना हजारे टि्वटर दिल्ली पुलिस भ्रष्ट्राचार लता मंगेशकर लोकपाल बिल corruption delhi jail lata mangeshkar lokpal bill


Click it and Unblock the Notifications
