'मैं पहले से सुपरवुमन हूं..' अभिषेक से शादी के कुछ ही महीनों बाद ऐश्वर्या राय ने क्यों कही थी ये बात?

Aishwarya Rai Bachchan Superwoman: ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसा नाम है जो कि किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली ये हसीना मां बनने के बाद से फिल्मों में उतनी एक्टिव नहीं है जितनी हुई करती थीं।

Aishwarya Rai Bachchan

हालांकि उनको लेकर बातें होती रहती हैं और कई तरह के अपडेट्स भी सामने आते रहते हैं। एक बार ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को लेकर सवाल पूछे जाने पर खुद को सुपरवुमन बताया था। लेकिन उन्होने ऐसा क्यों कहा था ये आपको जानना चाहिए।

Also Read
कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जो ईरान-इजराइल जंग के दौरान मुस्लिम देश में फंसी, दर्द बयां करते हुए रो पड़ी हसीना
कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जो ईरान-इजराइल जंग के दौरान मुस्लिम देश में फंसी, दर्द बयां करते हुए रो पड़ी हसीना

पारिवारिक विवादों को लेकर खूब चर्चा में रहीं ऐश का एक पुराना बयान फिर से सामने आया है जो कि उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। काफी कम ऐसा होता है कि ऐश्वर्या राय किसी इंटरव्यू का हिस्सा बनती हैं।

ऐश ने क्यों कहा खुद को सुपरवुमन?

ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2008 में एक इंटरव्यू के दौरान बेबाकी से अपनी बात रखी थी और खुद को लेकर ये माना था कि वो सुपरवुमन हैं। दरअसल उनसे पूछा गया था कि क्या वह अपने पति अभिषेक की तरह भविष्य में सुपरवुमन का किरदार निभाना चाहती हैं? इसको लेकर ऐश ने बिना रुके अपनी बात बोल डाली थी। उन्होने कहा था, "भविष्य में क्यों? मैं तो असल जिंदगी में पहले से ही सुपरवुमन हूं। किसी भी शादीशुदा महिला से पूछ लीजिए, वह मेरी बात से सहमत होगी।" दरअसल इस दौरान उन्होने शादीशुदा महिलाओं को लेकर अपनी बात रखी थी कि वो कैसे सबकुछ संभालती हैं। ऐश्वर्या ने इसके अलावा कहा था कि लाइफ में आपको संतुलन बनाए रखना पड़ा है तो चीजें आसान होती है। उनका ये बयान इतने सालों के बाद फिर से चर्चा में है।

नहीं कर रहीं फिल्में

ऐश्वर्या राय बच्चन ने शादी के बाद तो काम किया था लेकिन आराध्या के जन्म लेने के बाद गिनती की फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इस वक्त उनको लेकर लोग काफी कम बातें करते है लेकिन इवेंट्स में जाकर वो लाइमलाइट में आ ही जाती है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो किसी सीरीज या धमाकेदार फिल्म से वापसी करें। देखने वाली बात होगी कि वो ऐसा करती हैं या नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya rai bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X