रिलेशनशिप स्टेटस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी..जानिए क्या कहा
Recommended Video

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अगली आने वाली फिल्म इत्तेफाक की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें अक्षय खन्ना और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। इत्तेफाक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्टार कास्ट ने फिल्म के बारे में बात की और इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया।
दरअसल करण जौहर ने खुद उनसे रिलेशनशिप स्टेटस पूछा और उन्होंने कहा कि 'मैं सिंगल हूं।' हालांकि ये काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा का काफी लंबे से नाम आलिया भट्ट से जोड़ा जा रहा है। कुछ दिनों पहले जेंटलमैन के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम जैकलीन फर्नांडिस से जोड़ा गया था।

यहां तक खबरें आई थी कि इस वजह से जैकलीन और आलिया के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। हालांकि दोनों ने दिवाली के दौरान साथ में तस्वीर शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। इत्तेफाक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैकलीन फर्नांडिस ने ये भी कहा कि "निजी जिंदगी में बहुत सारी महिलाओं ने अपने लुक्स से मुझे मारा है।"
फिलहाल पिछले कुछ समय से सिद्धार्थ और आलिया के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं हालांकि उन्हें भी साथ में दिवाली पार्टी में देखा गया था। अगर करियर की बात करें तो फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपने करियर में एक हिट की जरूरत है क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।


Click it and Unblock the Notifications