"मैं शाहरुख खान हूं...मैं किसी और को क्यों फॉलो करूंगा"
शाहरुख खान ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी मेहनत और स्टारडम का कोई वैल्यू नहीं रह जाएगा अगर वो अपने समकालिन स्टार्स की हिट फिल्मों से नकारात्मक तरीके से प्रभावित होंगे। शाहरुख खान से ये पूछा गया था कि 25 सालों तक इंडस्ट्री में रहने के बाद भी दूसरों के काम से बेफिक्र होकर रहना कितना मुश्किल होता है?
इस पर शाहरुख खान ने कहा कि "इतना बड़ा स्टार होने का क्या मतलब है अगर मैं किसी और को फॉलो करूंगा या किसी और की फिल्म की वजह से चिंतित रहूं , उनसे अपनी तुलना करूं फिर इतना बड़ा कलाकार होने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।"

शाहरुख खान ने ये भी कहा है कि "मैं ये बात किसी घमंड या दिखावे से नहीं कह रहा हूं लेकिन कई लोग हैं जो मुझे फॉलो करते हैं। मेरे जैसा बनने के सपने देखते हैं फिर मैं तो शाहरुख खान हूं..मैं किसी और के जैसा क्यों बनना चाहूंगा। जब मैं इंडस्ट्री में आया था तो मेरे पास घर, पैसे, बिना निश्चित भविष्य और मां-बाप के बिना आया था।मुझे सबकुछ मिल गया और अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।"
शाहरुख खान ने इस इंटरव्यू में एक और खुलासा किया कि उनके परिवार ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है कि चूंकि वो एक्टिंग करते हैं,फिल्में प्रोड्यूस करते हैं और खुद की कंपनी है इसलिए महीने में कम से कम दो हिंदी फिल्में देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications