अपने दम पर मुकाम बनाने वाली पीसी का मुरीद बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड में बिना किसी मदद और गॉड फादर के अपनी जगह बनायी है। प्रियंक को आज बॉलीवुड में आये 11 साल हो चुके हैं। मॉडलिंग, विश्वसुंदरी का ताज और फिल्मों को जरिये ने प्रियंका ने ना केवल दौलत कमाई है बल्कि शौहरत भी उनके कदम चूम रही है। पीसी ने खुद कहा कि उनका यह सफर किसी के दम पर नहीं बल्कि खुद के भरोसे ही मुमकीन हुआ है।

खैर प्रियंका की इस बात का समर्थन बॉलीवुड के दिग्गज भी करते हैं। प्रियंका की हालिया रिलीज मूवी 'गुंडे' के निर्देशक अली अब्बास भी कहते हैं मैं तो पीसी का मुरीद हूं, वह वाकई में काफी मेहनती और मजबूत अदाकारा हैं।

Must See : प्रियंका चोपड़ा की हसीन अदाएं

हाल ही में अब्बास जफर ने मीडिया में कहा था कि "प्रियंका बहुत मजबूत हैं। मुझे लगता है कि मैं जिन लोगों से मिला प्रियंका उनमें सर्वाधिक मजबूत लोगों में से एक हैं। उन्होंने पिता के निधन के 10 दिन बाद ही काम शुरू कर दिया जो कि उनकी मजबूती का एहसास कराती है।

गौरतलब है कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का 10 जून, 2013 को निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। वह 1997 में भारतीय सेना से बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल सेवानिवृत्त हुए। जफर कहते हैं कि पिता के निधन के बाद भी प्रियंका के काम पर रत्तीभर असर नहीं पड़ा। पीसी ने अपने काम को प्रभावित होने नहीं दिया और शिद्दत से अपना काम किया।

फिल्म 'फैशन' में मुख्य किरदार के लिए प्रियंका को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है। फिलहाल तो पीसी बॉक्सर मैरिकॉम पर बनने वाली फिल्म के शूट में व्यस्त हैं। उनकी हालिया रिलीज मूवी 'गुंडे' ठीक-ठाक व्यवसाय कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X