कोरियोग्राफी से दूर हो सकती हैं फराह

इसके बावजूद मुन्नी बदनाम और शीला की जवानी के गीतों पर कैट और मलाइका को नचानेवाली फराह कहती हैं कि उनकी कई जिम्मेदारियां हैं। वे एक साथ कई काम कर रही हैं और उन्हें सारे के सारे काम करने में बहुत दिक्कतें आ रही हैं। फराह तीन बच्चों की मम्मी भी हैं और साथ ही वह निर्देशक भी हैं। अपने पति के साथ मिल कर उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है। तीन बच्चों की मम्मी फराह ने कहा कि वह अपने पति शिरीष कुंदर की आगामी फिल्म जोकर के लिए निर्माता बन गयी हैं, जिसके चलते उनके पास कोरियोग्राफी के लिए काफी कम समय बचा है।
फरहा ने कहा है कि मैं लंबे वक्त तक कोरियोग्राफी से अंतराल लेना चाहती हूं। मैंने काफी पहले ऐसा कर दिया होता। लेकिन कई बार दोस्तों के लिऐ ऐसा करना होता है। फराह फिलहाल स्टार प्लस के शो जस्ट डांस में भी नजर आयेंगी। इससे पहले भी फराह कई रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











