मुझे बहुत खुशी है कि शाहरुख खान ये बॉयोपिक फिल्म कर रहे हैं- आमिर खान

हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने कहा मैं बहुत खुश हूं कि शाहरुख खान को सारे जहां से अच्छा पसंद आई और वो फिल्म करने के लिए राजी हो गए हैं। यह बेहद खास फिल्म है। मुझे अफसोस है कि मैं इस बॉयोपिक को वक्त नहीं दे पाया। फिल्म की स्क्रिप्ट दमदार है और मैं भी राकेश शर्मा और उनकी कहानी का फैन रहा हूं।

आमिर खान ने कहा, मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी इसीलिए मैंने शाहरुख को फोन करके कहा कि मुझे लगता है तुम्हें एक बार स्क्रिप्ट सुन लेनी चाहिए। मुझे खुशी है कि उसे भी कहानी पसंद आई। मैं राकेश शर्मा का फैन तो था ही.. अब हम अच्छे दोस्त भी बन चुके हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए मैं शाहरुख खान को दिल से बधाई देना चाहता हूं।

 Aamir Khan

Recommended Video

Aamir Khan takes Responsibility for the FAILURE of Thugs Of Hindostan; Watch Video | FilmiBeat

बता दें, पहले राकेश शर्मा बॉयोपिक आमिर खान को ऑफर की गई थी। लेकिन आमिर ने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजह से फिल्म को इंकार कर दिया। हालांकि फिर आमिर ने भी निर्माता- निर्देशक को शाहरुख खान का नाम सुझाया और शाहरुख ने फिल्म को हां कर दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X