आइटम नंबर से काहे का डर: सोनाक्षी

By Neha Nautiyal

Sonakshi Sinha
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा यह बताना चाहती हैं कि वह वास्तव में 'दबंग' हैं। सोनाक्षी के बारे में कहा जाता था कि वह आइटम नंबर्स से परहेज करती हैं लेकिन अब उन्होंने आगे आकर कहा है कि वह इन गीतों पर थिरकने से डरती नहीं हैं।

तेईस वर्षीय सोनाक्षी इस साल विभिन्न पुरस्कार समारोहों में अपने अद्भुत नृत्य का जौहर दिखा चुकी हैं। वह कहती हैं कि उन्हें आइटम नंबर पर थिरक कर कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा खान और मल्लिका शेरावत जैसी अभिनेत्रियों की कतार में शामिल होने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन जरूरी है कि वह ऐसा करते हुए सहज महसूस करें।

सोनाक्षी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं आइटम नंबर्स करने में डरती नहीं हूं। जब मैं स्टेज शो करती हूं तो मैं ऐसी पोशाकें पहनती हूं जिनमें मैं सहज महसूस कर सकूं। यदि मेरे पास कोई प्रस्ताव आता है और मैं उसमें सहजता महसूस करती हूं, तभी मैं उसके लिए स्वीकृति देती हूं। मैं इसके खिलाफ नहीं हूं।"

प्रख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने अपने लिए कई नियम बनाए हैं। उन्होंने तय किया है कि वह बड़े पर्दे पर न तो अंतरंग दृश्य देंगी और न ही बिकनी पहनेंगी। 'दबंग' से सलमान खान के साथ अभिनय की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी की आने वाली फिल्मों में 'जोकर' और 'रेस 2' शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X