हार नहीं मानेंगी कंगना..कहा "आने वाली सभी मुसीबतों के लिए तैयार"

By Shweta

कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो लगातार कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले लगभग एक साल से वो ऋथिक रोशन के साथ कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में हैं। लेकिन कंगना रनौत तो कंगना रनौत हैं। वो जैसी हैं वैसी ही रहेंगी और एक बार फिर पूरे बॉलीवुड को ये बता दिया है।

दरसअल सोशल मीडिया पर इन दिनों #Kanganatoo हैशटैग चल रहा है और कंगना रनौत ने कहा है कि वो हमेशा लिंग आधारित और यौन उत्पीड़न जैसे विषयों पर बोलती रहेंगी।

उन्होंने एक बयान में कहा है कि "ये एक ऐसा कदम है जिनके खिलाफ मैं हमेशा बोलती रहूंगी। शारीरिक शोषण, शोषण, यौन उत्पीड़न और असमानता जैसे विषयों की मैं निंदा करती हूं और करती रहूंगी। मैं आगे आने वाले सभी झगड़ों के लिए तैयार हैं।"

i-am-prepared-all-fights-that-come-my-way-says-kangana-ranaut

उन्होंने ये भी कहा है कि "मैं एक जैसे विचारधाराओं वाले लोगों को जानती हूं, मेरे शुभचिंतक मेरी चिंता करते हैं लेकिन हमें जानने की जरूरत है कि ये सफर आसान नहीं है। मैं काफी रोमांचित हूं कि मैं इस स्थिति में हूं कि मैं किसी मुद्दे पर बोल सकती हैं और मैं सबको भरोसा दिलाती हूं कोई भी ऐसा करने से मुझे नहीं रोक सकता है।"

कंगना रनौत हमेशा से ऐसी ही बेबाक रही हैं। उन्होंने कभी भी यह नहीं सोचा कि कंट्रोवर्सी का असर उनके करियर पर भी पड़ सकता है क्योंकि उनके जिंदगी से एक..दो नहीं बल्कि कई कंट्रोवर्सी जुड़ी हुई है तो हमेशा वो बोल्ड बयान भी देती हैं। आगे की स्लाइड्स पर आप भी डालिए एक नजर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X