तनुश्री दत्ता: सच बोलने की कीमत चुका रही हूं, कुबूल की नाना पाटेकर के लीगल नोटिस की बात
Recommended Video

सुर्खियों में चल रहा नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद अब एक नए मोड़ पर खड़ा हो गया है..नाना के साथ अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी कटघरे में है। तनुश्री दत्ता इस वजह से काफी ज्यादा परेशान है कि उनको नाना पाटेकर और विवेक की तरफ से लीगल नोटिस प्राप्त हुआ है जिसकी जानकारी खुद तनुश्री ने दी है। विवेक अग्निहोत्री को लेकर तनुश्री का बचान है कि फिल्म चॉकलेट की शूटिंग के दौरान उनसे जबरन कपड़े उतारकर नाचने के लिए कहा जा रहा था।
इस बात को लेकर दोनो ने अभिनेत्री को लीगल नोटिस भेज दिया है। तनुश्री दत्ता का कहना है कि उनको ये दिन इसलिए देखना पड़ रहा है क्योंकि वो सच बोल रही है जिसकी कीमत उनको चुकानी पड़ रही है।

इसके अलावा तनुश्री दत्ता ने भी कहा कि कुछ ऐसे पार्टी वर्कर्स भी है जिनसे भी उनको लगातार धमकिया आ रही हैं। जब से इस बात का खुलास तनुश्री ने किया है कई लोग काफी ज्यादा सोच में पड़ गए थे और बॉलीवुड में खबरों की सिलसिला शुरु हो गया था।
बता दें कि तनुश्री दत्ता कह रहीं है कि मेरे घर पर जो पुलिस वाले तैनात थे वो बाहर खाना खाने गए थे तभी कुछ लोगों ने घर में घुसने की कोशिश भी की थी। बाहर खड़े सेक्योरिटी गार्ड की वजह से कोई अंदर नहीं आ पाया।


Click it and Unblock the Notifications