फिल्मों के बाद, छोटे पर्दे पर भी छाने को तैयार हैं अनुष्का!
अनुष्का शर्मा ने काफी कम फिल्मों से ही बॉलीवुड में एक अहम जगह बनाई है। जहां फिल्मी करियर की शुरूआत अनुष्का ने शाहरूख के साथ थी, वहीं आमिर के साथ फिल्म पीके ने उन्हें एक पहचान दी। बहरहाल, 'रब ने बना दी जोड़ी', 'बैंड बाजा बारात' और 'पी के', जैसी जबरदस्त हिट फिल्में करने बाद अब अनुष्का शर्मा टेलीविजन शो भी करने की इच्छा रखती हैं।

6 मार्च को अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर अनुष्का काफी उत्साहित हैं। 'एनएच 10' के प्रमोशन के लिए अनुष्का क्राइम शो 'सावधान इंडिया' के सेट पर मौजूद थीं, जहां उनसे छोटे पर्दे पर आने की योजना के बारे में पूछा गया।
आपको हैरानी होगी कि जवाब में अनुष्का ने बेखटके कहा कि, 'मुझे छोटे पर्दे पर काम करने में कोई आपत्ति नहीं। असल में मैंने इस बारे में सोचा नहीं है, लेकिन मैं मेरे रास्ते में आने वाले हर रचनात्मक अवसर के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। लिहाजा, आने वाले समय में अगर मुझे टीवी पर कोई अच्छा अवसर मिला तो मैं जरूर करूंगी।'
दीपिका- अनुष्का, 2015 में है बराबर का मौका
आपको बता दें, फिल्म एनएच 10 के साथ अनुष्का निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। ऐसें में उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। नवदीव सिंह के निर्देशन में बनी 'एनएच 10' एक युगल की कहानी है। कहानी एक यात्रा के दौरान पति-पत्नी के सामने आई मुसीबतों और जिंदगी बचाने के लिए उनकी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनुष्का के पति का किरदार नील भूपलम निभा रहे हैं।
बहरहाल, एनएच 10 के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि अनुष्का भी छोटे पर्दे पर किसी शो की प्रस्तुति दें। अगर ऐसा हुआ तो अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के बाद हम अनुष्का को भी छोटे पर्दे पर हर रोज देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications