सर्जरी से परेशान रितिक जैसे कई सितारे..
एशिया के सबसे सेक्सी सितारे कहे जाने वाले रितिक रोशन ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह अपनी आने वाली फिल्म कृष 3 के प्रमोशन के लिए विदेश जायेंगे लेकिन अचानक से 7 जुलाई को खबर आयी कि रितिक विदेश नहीं मुंबई के नामी-गिरामी अस्पताल हिंदुजा में एडमिट हो गये हैं उनकी ब्रेन सर्जरी होनी है क्योंकि उनके सिर में खून का थक्का जमा हो गया है, एक चोट की वजह से।
रितिक के पापा राकेश रोशन ने मीडिया को बताया कि फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक को एक स्टंट करना था जिसके कारण उसके सिर में चोट आयी थी, लेकिन तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि रितिक को इतनी गंभीर रूप से समस्या हो जायेगी। हम ऊपरवाले का शु्क्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने वक्त पर ही इस समस्या से मुक्त कर दिया।
खैर रितिक मियां घर आ चुके हैं और करीब एक महीने तक बेड रेस्ट पर रहेंगे। फिल्मी हस्तियों का रितिक के घर आना-जाना लगा हुआ है उनका हाल-समाचार पूछने के लिए। लेकिन आपको बता दें कि इस साल लगता है कि बॉलीवुड के चहेते सितारों को कुछ नजर सी लग गयी है। नामचीन हस्तियों को सर्जरी को इलाज के लिए या तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है या फिर सर्जरी करानी पड़ रही है।
नीचे कि स्लाइड पर क्लिक कीजिये देखिये जवाब खुद बा खुद मिल जायेगा आपको. कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं?


Click it and Unblock the Notifications











