मैं विद्या बालन जैसी मैच्योर नहीं: इलियाना
आज पर्दे पर राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर ढंग से किया गया है। फिल्म में पहली बार आपको अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज और एक्टर शाहिद कपूर की जोड़ी दिखायी पड़ रही है।
फिल्म के लिए रात-दिन एक किये हुए अभिनेत्री इलियाना ने कहा कि वह विद्या बालन जैसी परिपक्क औऱ मैच्योर अभिनेत्री नहीं हैं इसलिए उन्हें ग्लैमर का सहारा लेना पड़ता है। विद्या बालन एक बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री हैं इसलिए उन्हें ग्लैमर की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन ऐसा उनके साथ नहीं है।
फिल्म 'बर्फी' में संवेदनशील भूमिका निभाने वाली साउथ की सफल अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज एक बार फिर से अपनी आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो'... के लेकर काफी चर्चा में हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए इलियाना ने कहा कि लोगों को उनकी और शाहिद की जोड़ी काफी अच्छी लगेगी क्योंकि उनका पेयर फ्रेश है। फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है इसलिए इलियाना को लगता है कि उनकी और शाहिद की जोड़ी वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' को भी लोग पसंद करेंगे।
जिस तरह को नेचर की फिल्में आज सफल हो रही हैं उस हिसाब से समीक्षकों को लगता है कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो'...भी आसानी से सफल बिजनेस करेगी। लोगों का लगता है कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो' अजब प्रेम की गजब कहानी का रिकार्ड तोड़ सकती है। खैर इलियाना और समीक्षकों के दावे कितना सच साबित होते हैं इस बारे में जानने के लिए बस चंद घंटे और इंतजार करना होगा क्योंकि चंद घंटो में ही फिल्म का पहला शो छूटेगा।


Click it and Unblock the Notifications












