मैं पूजा पाठ में विश्वास नहीं रखताः शाहरूख खान

shahrukh khan
बॉलीवुड के अधिकांश ऐक्टर अपनी फिल्म की कामयाबी के लिए धार्मिक स्थानों में जाते रहे हैं, लेकिन शाहरुख खान इसमें बिल्कुल यकीन नहीं रखते। उनका कहना है कि मैं दिल से भगवान को याद कर लेता हूं।

बादशाह शाहरूख का कहना है कि मैं अपनी फिल्म के लिए दुआ मांगने किसी भी मंदिर या मस्जिद में नहीं जाऊंगा। शाहरुख ने कहा है कि मैं मन में ही भगवान को याद कर लेता हूं और यही काफी है।

उन्होंने आगे कहा, हमारी इंडस्ट्री के कई लोग दरगाह जाते हैं , हवन करते हैं लेकिन मैं इन सब पर यकीन नहीं रखता। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म के प्रड्यूसर रितेश की मां फिल्म की कामयाबी के लिए गणपति की पूजा कर रही हैं।

शाहरुख की फिल्म 'डॉन 2' इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। शाहरुख इसका इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। रॉ वन से ही शाहरूख अपनी फिल्मों को प्रमोट करने में कोई भी जरिया नहीं छोड़ते।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X