''मैं शाहरूख खान या आमिर नहीं हूं, मेरे पास खोने को कुछ नहीं....''
अपने बेबाक बयानों पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा, मैं शाहरूख या आमिर नहीं हूं, मेरे पास खोने को कुछ नहीं है।
अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का कहना है वे इसीलिए अपनी बात बेबाकी से रखती हैं क्योंकि उनके पास खोने को कुछ नहीं है। स्वरा भास्कर ने साफ कहा कि, मैं शाहरूख खान या आमिर नहीं हूं.. मेरे पास खोने को कुछ नहीं।
शाहरूख खान के साथ CLASH.. उसपर अक्षय कुमार का रूखा सा जवाब....!
स्वरा ने कहा- सच कहूं तो मेरे पास करोड़ों के इंर्डोसमेंट नहीं है.. करोड़ों की प्रॉपर्टी या कंपनी नहीं है। इसीलिए.. मैं यदि अपनी बात सामने भी रखती हूं तो मेरे पास खोने को क्या है? और मुझे नहीं लगता बॉलीवुड इतनी संकीर्ण मानसिकता का है कि वो मुझे किसी फिल्म में नहीं लेंगे क्योंकि मैंने कुछ बयान दिया है..

स्वरा ने कहा, कभी कभी मेरे प्रोड्यूर्स मुझे बोलते हैं कि स्वरा तुम्हें इतना कुछ कहने की क्या जरूरत थी। इसीलिए मैंने अब प्लान किया है.. मैं अपनी फिल्म के रिलीज से दो महीने पहले से कुछ विवादस्पद नहीं बोलूंगी।
बता दें, स्वरा भास्कर ने नील बट्टे सन्नाटा, तनु वेड्स मनु, रांझणा.. जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबके दिलों में घर कर लिया है। स्वरा ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई ऐसे चेहरे हैं जो अलग तरह के किरदारों के जरिए बॉलीवु़ड में खास जगह बनाई है। जिनकर निर्देशकों का अटूट विश्वास है।
यहां जानें बॉलीवुड के चेहरे जो लाइमलाइट से दूर.. सुपरस्टार हैं-


Click it and Unblock the Notifications