'रियल लाइफ में बिकिनी गर्ल नहीं हूं मैं'
'यारियां' और 'मैं तेरा हीरो' जैसी फिल्मों में अपनी ग्लैमरस और हॉट किरदारों के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस एवलिन शर्मा का कहना है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'इश्केदारियां' से दर्शकों को चौंका देंगी। गौरतलब है कि, बतौर मेन लीड यह एवलिन की पहली फिल्म है।
एवलिन ने फिल्म 'इश्केदारियां' के पोस्टर लांच पर मीडिया से खुल कर बाते की। किरदार के बारे में पूछे जाने पर एवलिन ने कहा, 'यह मेरी अब तक निभाई गई भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है, लेकिन वास्तव में मैंने इस भूमिका में खुद को पा लिया। लवलीन का किरदार असल जिंदगी की एवलिन से बहुत मिलता-जुलता है।'
एवलिन का कहना है कि, 'क्योंकि मैं एक छोटे से कस्बे में पली-बड़ी हुई हूं। असल जिंदगी में मैं बिकिनी पहनने वाली लड़की बिल्कुल नहीं हूं, इसलिए फिल्म में लवलीन की भूमिका निभाना बेहद सुखद और एक अलग अनुभव था।' आपको याद दिला दें, रणबीर- दीपिका की फिल्म ये जवानी है दिवानी में भी एवलिन ने सेक्सी किरदार निभाया था।
बहरहाल, एवलिन अपनी फिल्म 'इश्केदारियां' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्देशन वी.के. प्रकाश कर रहे रहे हैं। जबकि फिल्म में मिथुन चक्रबर्ती के बेटे महाकक्षय उर्फ मिमोह चक्रबर्ती मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












