किसने बोला कि मैं प्रैग्नेंट हूं: ईशा देओल
बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र और ड्रीमगर्ल हेमामालिनी की सुपुत्री ईशा देओल ने उन बातों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि वह मां बनने जा रही हैं। ईशा ने ट्विटर पर लिखा है कि मीडिया बहुत अच्छा है लेकिन यह बात सच नहीं है। जिस दिन ऐसा होगा उस दिन मैं खुलकर बताऊंगी क्योंकि यह मेरे लिए गर्व विषय होगा।
वैसे शादी हो जाने के बाद अक्सर अभिनेत्रियों का वजन बढ़ जाता है, ईशा ने भी थोड़ा वजन बढाया है जिसके कारण उनके गर्भवती होने की खबरें आने लगी हैं। मालूम हो कि बॉलीवुड में नाकामी हासिल करने के बाद ईशा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और घर बसाने का फैसला कर लिया था।
ईशा लगभग एक साल तक बिजनेस भारत तल्खानी के साथ डेटिंग कर रही थीं। जिसके बाद उनके घरवालों ने उनकी शादी पक्की कर दी। और पिछले साल यानी कि 29 जून को ईशा मे भारत के साथ पूरे रस्मो-रिवाज के साथ सात फेरे ले लिये। इस हाई प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड और राजनीति की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।
आईये आपको दिखाते हैं ईशा की शादी की तस्वीरें....


Click it and Unblock the Notifications











