राजनीति आती नहीं थी, इसलिए छोड़ दी: अमिताभ

उन्होंने कहा, "किसी फिल्म में राजनीति का उदाहरण देखकर कैसे कह सकता हूं कि मेरे लिए राजनीति अच्छी या बुरी थी। मैं व्यक्तिगत रूप से इतना जरूर कह सकता हूं कि मुझे राजनीति आती नहीं थी। उसे मैंने अपनी हार मानकर छोड़ दिया।"
अमिताभ भोपाल के जमाई राजा भी हैं। वह यहां पहली दफा फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। बच्चन प्रकाश झा और दीपिका पादुकोण के साथ वह पहली बार काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका उनकी बेटी बनी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











