..................... I am not over-weight any more, says Parineeti Chopra - Hindi Filmibeat

'हंसी तो फंसी' की परिणिति काफी पतली हो गयी है..

इन दिनों..परिणिति चोपड़ा.. अपनी आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही परिणिति इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए परिणिति ने कहा कि अब वह अपने आप को मोटी नहीं मानती हैं। लगातार जिम करने और वर्कआउट की वजह से आज उनका वजन काफी कम हो चुका है इसलिए वह खुद को मोटी नहीं मानती हैं।

मालूम हो कि परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'हंसी तो फंसी' में एक पागल वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। वह कहती हैं कि बड़े पर्दे पर ऐसा किरदार पहले कभी नहीं दिखा है। मैंने वास्तव में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है जो थोड़ा पागल है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं देखा।"

झलक में परिणीति एक जुदा रूप में दिखती हैं। उनका कहना है कि फिल्म दर्शकों को हैरान कर देगी। इस अभिनेत्री ने कहा, "हम ट्रेलर में जो दिखा सकते हैं फिल्म उससे कहीं बढ़कर है। मैं आपको यकीन दिलाती हूं कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको बड़ा आश्चर्य होगा।"

विनिल मैथ्यू निर्देशित 'हंसी तो फंसी' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। फिल्म सात फरवरी को प्रदर्शित होनी है। तो फिल्म के बारे में करण जौहर का कहना है कि फिल्म 'हंसी तो फंसी' रोमांस आधारित हास्य फिल्म नहीं है। उनका कहना है कि यह उनके फिल्म के महत्व को कम करेगा। "मुझे लगता है जब हम रोमांस-हास्य प्रधान फिल्म कहते हैं, तो हम इसे निश्चित खांके में खींच देते हैं। मुझे नहीं लगता कि 'हंसी तो फंसी' वैसी फिल्म है। यह वास्तव में दो किरदारों और उनकी यात्रा और इस दुनिया में उनकी तलाश की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X