"मैं शादी करने के लिए मानसिक रुप से तैयार नहीं..खुद को बच्चा समझता हूं"
राजकुमार राव ने कहा है कि वो शादी के लिए तैयार नहीं है। जानिए और क्या अपनी शादी पर राजकुमार राव ने।
राजकुमार राव जिनकी पिछली सप्ताह को ट्रैप्ड रिलीज हुई। क्रिटिक्स से लेकर लोगों ने राजकुमार राव की काफी तारीफ की है। राज कुमार राव की हर फिल्म में खूब तारीफ होती है और वो लोगों के फेवरिट भी हैं। हाल में एक इंटरव्यू में राजकुमार राव से पूछा गया कि वो शादी कब तक करेंगे इसपर उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया।
[रणवीर सिंह को चेहरे पर लगी चोट..करवानी पड़ी सर्जरी]
उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है मैं मानसिक रुप से अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं हूं..मैं खुद को अभी बच्चा समझता हूं। जब सही समय आएगा मैं शादी कर लूंगा।" राजकुमार की अगली फिल्म इंग्लिश में होगी जिसमें उनके साथ नरगिस फखरी नजर आएंगी।

राजकुमार राव की अगली फिल्म 5 वेडिंग्स एक इंडो-कैनेडियन फिल्म है जिसमें दिखाया जाएगा कि नरगिस फखरी कनाडा से भारत शादियों में शरीक होने आती हैं। इस फिल्म में के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
5 वेडिंग्स के अलावा वो बरेली की बर्फी में भी नजर आएंगे। राजकुमार राव की ट्रैप्ड के बाद पूरी तरह से अपनी फिल्म में जुड़ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











