बिपाशा को शादी की जल्दी नहीं
जॉन अब्राहम के साथ नौ साल तक लंबे रिेलेशनशिप में रहीं बिपाशा बसु इन दिनों सिंगल हैं और काफी खुश हैं। हालांकि जॉन के बाद उनका काम काफी लोगों से जुड़ा लेकिन बिपाशा हर बार चुप रहीं और इस बार अपने आप को सिंगल बताकर उन्होंने सबके मुंह पर ताला लगा दिया। अपने बारे में बात करते हुए बिल्लो रानी ने कहा कि वो अभी शादी के बारे में सोच भी नहीं रही हैं।
शादी एक बहुत बड़ी बात है, किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताना आसान नहीं है। फिलहाल अभी मैं अपने एकाकी जीवन में खुश हूं। बिपाशा ने यह बात अर्जुन टीवी शो में अपनी आने वाली फिल्म आत्मा के प्रमोशन के दौरान कही।
फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए बिपाशा ने कहा कि यह एक बेहतरीन पटकथा है जिसे पढकर मुझे बहुत अच्छा लगा और उम्मीद करती हूं कि लोग भी इसे जरूर पसंद करेंगे।लेकिन चूंकि कहानी संस्पेंस से भरी हुई है इसलिए मैं फिल्म की स्टोरी अभी शेयर नहीं कर सकती हूं। फिल्म के हीरो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। फिल्म 22 मार्च का रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक सुवर्ण वर्मा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
