प्रियंका को किसी की सुंदरता,स्टाइल और लोकप्रियता से फर्क नहीं पड़ता
अगर कोई सुंदर दिख रहा होता है तो वह उसके पास जाकर कहती है कि आप सुंदर लग रही हैं, प्रियंका ने कहा कि मुझे कभी भी दूसरों की स्टाइल, ब्यूटी और लोकप्रियता से जलन नहीं होती मैं मैं ईर्ष्यालु प्रवृत्ति की इंसान नहीं हूं।
प्रियंका अपने हॉलीवुड म्यूजिक एलबम की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से काफी खुश हैं, फिलहाल 1 नवंबर को रिलीज होने वाली कृष 3 के प्रमोशन में व्यस्त प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म पूरे तीन साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उम्मीद करती हूं कि हमारी मेहनत को लोग जरूर पसंद करेंगे।
इस फिल्म के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के आयटम सांग में दिखेंगी जिसे की प्रियंका ने मार्डन मुजरा करार दिया है। फिलहाल प्रियंका इस समय अपनी आने वाली फिल्मों, विज्ञापनों में व्यस्त हैं और हाल ही में अपने पिता के चले जाने से अंदर ही अंदर दुखी हैं इसलिए अभी आने वाले एक-दो साल वह शादी के बारे में सोच भी नहीं रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
