पापा की फिल्में नहीं करना चाहती थीं: आलिया भट्ट
बॉलीवुड में नये चेहरों को मौका देने वाले महेश भट्ट के साथ खुद उनकी बेटी काम नहीं करना चाहती थीं। जी हां यह चौंकाने वाली बात कही है महेश भट्ट की चौथी शादी की निशानी आलिया भट्ट ने, जो कि करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्मी पर्दे पर कदम रखने जा रही है।
बेहद शोख और चंचल आलिया ने कहा कि वो अपने पापा की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री नहीं करना चाहती थीं इसके पीछे कारण यह था कि अगर उनकी फिल्म हिट हो जाती तो सब यही कहते कि पापा का सहारा लिया सफल होने के लिए जो वो नहीं चाहती थीं।आलिया ने यह बेबाक बातें कलर्स के बहुचर्चित शो झलक दिखला जा... के मंच पर कहीं जहां वो अपनी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का प्रमोशन करने आयीं। अपने कोस्टार सिद्धार्थ और वरूण के साथ पहुंची आलिया ने जमकर झलक के मंच पर डांस किया और यही नहीं उन्होंने जज और अपनी फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर को भी नचा दिया जिनके ठुमके को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
'स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर' आगामी 19 अक्तूबर को रिलीज होगी। करण ने कहा कि आलिया एक बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं, उन्होंने उनकी फिल्म में बढ़िया काम किया है उम्मीद करते हैं कि उनका काम लोगों को पसंद आयेगा।


Click it and Unblock the Notifications
