'मैं देशभक्त हूं, लेकिन फिलहाल राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं'- सलमान खान
बॉलीवुड के कई सितारों ने राजनीति में नाम कमाया है। इस क्षेत्र में कुछ सफल रहे, जबकि कुछ को जनता ने बुरी तरह नकार दिया। लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल और हेमा मालिनी की शानदार जीत से बॉलीवुड काफी खुश हैं और सभी ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। खैर, इस चुनाव के दौरान काफी अफवाह उड़ी थी कि सलमान खान भी राजनीति में उतरने वाले हैं।
हाल ही में जब भारत के इंटरव्यू के दौरान हमने सलमान खान से इस बाबत सवाल किया। तो उन्होंने कहा, अभी तक तो मुझे किसी राजनीति पार्टी से कोई ऑफ़र नहीं है। लेकिन अगर आएगा तो भी फिलहाल राजनीति में आने का मेरा अभी कोई इरादा नहीं।

बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में भारत देश के 70 सालों का सफर दिखाया गया है। यानि की आजादी से लेकर आज तक की कहानी। फिल्म में देशभक्ति का फ्लेवर भी है, जिसे दर्शक बेहद पसंद करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications