सिंगल ही खुश हूं, शादी में कोई दिलचस्पी नहीं: सलमान

सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उन्हें शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह अकेले ही खुश हैं। सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे शादी करने या गर्लफ्रेंड रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे अपने सिंगल होना पसंद है। उन्होंने कहा कि मैं 30 साल अकेला ही रहा हूं, मुझे बहुत रास आ रहा है। मैं बहुत खुश हूं।
खास बात ये है कि इससे पहले सलमान हमेशा अपनी शादी की बात को लेकर असहज हो जाते थे और हमेशा सवालों को टाल जाते थे, लेकिन अब सलमान ने कहा कि अब मैं सिंगल ही खुश हूं।


Click it and Unblock the Notifications











