'वर्जिन' सलमान को शादी में दिलचस्पी नहीं क्यों?
शादी के सवाल पर सलमान खान ने कहा कि वह शादी में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। वह सिंगल हैं और सिंगल ही रहना पसंद करेंगें। उन्हें शादी में कोई भरोसा नहीं है इसलिए ही उन्होंने अब तक शादी नहीं की। जो भी मेरे जीवन में आना चाहता है आ सकता है, लेकिन मुझे किसी चीज की आशा नहीं है ।
सलमान के मुंह से यह सारी बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया क्योंकि उनके चाहनेवालों को सलमान खान की शादी का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले सलमान खान ने कहा था कि वह अपने ऊपर चल रहे कोर्ट केसों की वजह से ही अब तक शादी नहीं कर पाये, जिस दिन कोर्ट केस का फैसला आ जायेगा वह शादी कर लेंगे।
गौरतलब है संगीत बिजलानी से लेकर कैटरीना कैफ तक सलमान खान के साथ कई नाम जुड़े हैं बावजूद इसके सलमान खान आज भी सिंगल है। हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने कहा था कि भले ही उनका रोमांस बहुतों के साथ रहा है लेकिन वह आज तक वर्जिन हैं।
खैर सोचने वाली बात यह है कि सलमान खान को शादी में दिलचस्पी क्यों नहीं रह गयीं। जो इंसान प्यार में यकीन रखता हो वो भला शादी में यकीन क्यों नहीं रख रहा है? क्या इसके पीछे सलमान खान का बार-बार दिल टूटना है या फिर अपने ऊपर चल रहे मुकदमों की वजह से सलमान घबरा गये हैं या फिर और कुछ बात है जिससे कि सलमान की शादी में कोई रूचि नहीं रही।


Click it and Unblock the Notifications












