मैं असल ज़िंदगी में हानिकारक बापू नहीं हूं : आमिर खान
दंगल फिल्म के गाने 'हानिकारक बापू' के रिलीज़ होने के बाद आमिर खान ने कहा है कि मैं रीयल लाइफ में हानिकारक बापू नहीं हूं।
आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल का गाना 'बापू तू तो सेहत के लिए हानिकारक है' जबसे रिलीज़ हुआ है तभी से ही लोगों के ज़बान पर चढ़ गया है। ये गाना वाकई में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में आमिर बिल्कुल एक कठोर पिता लग रहे हैं जो अपनी दोनों बेटियों के साथ काफी स्ट्रिक्ट हैं और उन्हें पहलवानी के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस पर आमिर खान ने कहा है मैं असल जिंदगी में हानिकारक बापू नहीं हूं। आमिर ने कहा कि मैं असल जिंदगी में काफी कूल हूं और बिल्कुल भी स्ट्रिक्ट नहीं हूं।
आमिर ने बताया कि फिल्म 'तारे ज़मीन पर' के समय पर काफी रिसर्च की थी, तब उन्होंने पाया बच्चों को सिर्फ प्यार चाहिए। उन्हें सिर्फ अपने माता-पिता का सपोर्ट चाहिए। एक पिता के तौर पर मैं बिल्कुल भी स्ट्रिक्ट नहीं हूं। आपको बता दें कि फिल्म दंगल में आमिर एक पिता का किरदार निभा रहे हैं।
करीना-शाहिद आए आमने-सामने..गले मिले..और कहा....!
'दंगल' महावीर सिंह फोगट की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती सिखाई और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीते।


Click it and Unblock the Notifications