बॉलीवुड छोड़ कहां जाऊंगी : जूही चावला

मैं 'आई एम' फिल्म कर रही हूं। इसमें चार लघु कहानियां हैं और उनमें से एक कहानी 'मेधा' है। मनीषा और मैं मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह ओनिर की फिल्म है।" 'माई ब्रदर. निखिल' (2005) और 'बस एक पल' (2006) के बाद यह जूही की ओनिर के साथ तीसरी फिल्म है।
देखें : रणबीर का मिक्रा मैजिक
जूही ने 'रामायण-द इपिक' के गुरुवार को पहले प्रदर्शन के अवसर पर यह बात कही। अपने अनुभव के विषय में बात करते हुए जूही ने कहा कि यह उनकी पहली एनीमेशन फिल्म थी और उन्हें सीता के किरदार के लिए आवाज देने में कोई कठिनाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगी कि यह मुश्किल था। मेरे पास मदद के लिए कोई दृश्य नहीं थे इसलिए मुझे दृश्यों की कल्पना करनी पड़ी। जो दृश्य मुझे सच में कठिन लगे उनमें सीता का रावण की कैद में रहना और राम का इंतजार करते हुए उनके दुखी रहने के दृश्य थे।"


Click it and Unblock the Notifications











