नरगिस ने उदय के साथ शादी की न्यूज को बकवास बताया
कल चौंकाने वाली खबर आयी थी कि जूनियर चोपड़ा यानी कि उदय चोपड़ा, कमसिन अभिनेत्री नरगिस फाकरी से शादी करने जा रहे हैं वो भी मार्च में। जिसे सुनकर सभी के मुंह से निकला था, अरे यह कैसे हो गया? सभी की तरह से आज नरगिस फाकरी ने भी यह शब्द से मुंह से निकाले हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात का जोरदार खंडन किया है और कहा है कि पता नहीं किसने यह बकवास खबर फैलायी हैं। मेरा अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। यह पूरी तरह से बकवास खबर है।
लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि नरगिस ने अपनी पूरी बात में कहीं भी उदय चोपड़ा के लिए कुछ भी नहीं कहा। नहीं तो आमतौर पर लड़कियां कहती हैं कि हम अच्छे दोस्त हैं औऱ कुछ नहीं। लेकिन नरगिस ने उदय के नाम का जिक्र तक नहीं किया।
गौरतलब है कि खबर आयी थी कि रणबीर कपूर के साथ रोमांस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री नरगिस फाकरी लंबे अरसे से जूनियर चोपड़ा उदय के साथ डेटिंग कर रही हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस बारे में यश जी को पता था और वो खुद नरगिस को बहू बनाने के लिए तैयार थे। यह शादी उनके सामने ही होने वाली थी लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया औऱ यश जी की अचानक से मौत हो गयी। इसलिेए अब कहा जा रहा है कि शादी इस साल मार्च में होंगी।


Click it and Unblock the Notifications












