"मेरे इश्क के किस्से तो सारे न्यूजपेपर में लिखे गए हैं"
कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो जितनी अपनी प्रोफेशनल जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहती हैं उतनी ही निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रहती है। ऋतिक और उनके अफेयर से जुड़े कई सवाल आज भी लोगों के मन में उठते हैँ।
तो उसके पहले अध्य्यन सुमन सहित कुछ और स्टार्स के साथ कंगना का नाम जु़ड़े। हाल में कंगना रनौत इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में पहुंची और जब उनसे उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मेरे इश्क के किस्से तो सारे न्यूजपेपर में लिखे गए हैं।"

कंगना रनौत ने आगे कहा कि "इश्क की आखों में खुदा देखा है हमने, ना वो रोशनी थी ना अंधेरा, ना जाने कौनसा मंजर देखा है हमने"। कंगना रनौत से इस शो में शादी से जुड़ा सवाल किया जिसका उन्होंने अपने स्टाइल में शानदार और दमदार रिप्लाई दिया।
कंगना रनौत ने कहा कि "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी सोसाइटी में 30 के पहले तक शादी करने के लिए कहा जाता है। ये बहुत ही गलत है। मैं फिलहाल शादी नहीं कर रही हूं..मैं तो फिलहाल 30 साल की भी नहीं हूं।" कंगना की शादी का इंतजार कर रहे फैन्स को यह सुनकर झटका लग सकता है।
कंगना रनौत की अगली फिल्म मणिकर्णिका है जिसमें वो रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा ही हैं। कंगना इस फिल्म के लिए दो बार चोटिल भी हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications