अच्छी फिल्में मिलेंगी तभी काम करूंगा, वरना घर बैठूंगा: बॉबी देओल
मुंबई। फिल्म 'बरसात' से फिल्मों में डेब्यू करने वाले अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि वह रोचक और अलग तरह की फिल्में करना चाहते हैं। इसलिए जब तक उन्हें ऐसी कोई स्क्रिप्ट नहीं मिल जाती है तब तक वह घर पर ही बैठना पसंद करेंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में बॉबी की चमकू, हिरोज, एक: द पावर आफ मैन, हेल्प, और प्लेयर्स जैसी फिल्में आयी हैं।
इन फिल्मों से उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। हालांकि 2011 में आई फिल्म 'यमला पगला दीवाना' हिट रही। इस फिल्म में उनके साथ पिता धर्मेंद्र और सनी देओल भी थे। इस फिल्म का सीक्वेल इन दिनों बनाया जा रहा है, फिल्म के जून माह में रिलीज होने की संभावना है।
44 वर्षीय अभिनेता बॉबी का कहना है कि वह ऐसी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं जिसमें उनकी जरा भी रूचि नहीं है। बॉबी ने अपने करियर में सोल्जर, बादल जैसी हिट फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
