सगाई की झूठी खबरों से ऊबीं अनुष्का, FB पर दी सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने और विराट की खबरों को लेकर काफी परेशान हैं। कहीं उनकी सगाई की खबर उड़ रही है, तो कहीं लोगों ने शादी ही करवा दी है। लोगों के अजीबोगरीब सवाल अब अनुष्का को परेशान कर रहे हैं। लिहाजा, अनुष्का ने सबको जवाब देने की ठान ली।

anushka

ताजा, अपनी सगाई की झूठी खबरों से ऊब कर अनुष्का ने फेसबुक को अपनी सफाई का मीडियम बनाया। आपको बता दें, अनुष्का कुछ दिनों पहले ही फेसबुक ज्वॉन किया है।

अनुष्का शर्मा ने सगाई की अफवाहों को लेकर फेसबुक पर से सीधे अपने प्रशंसकों से बात की। उन्होंने वीडियो चैट के जरिए कहा कि मेरी सगाई नहीं हुई है और फिलहाल होने भी वाली नहीं।

मेरे बारे में ऎसी कई गलत अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं हर बार मीडिया में इस बारे में बात नहीं कर सकती इसलिए मैं सीधे खुद अपने प्रशंसकों से जुड़ रही हूं। मैं अपने काम से फिलहाल बहुत खुश हूंं और अपने करियर पर ही ध्यान भी देना चाहती हूं।

गौरतलब है कि, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' में अनुष्का, आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X