'बेशर्म' रणबीर का सगाई से इंकार, कैट को बताया अपनी जान
28 सितंबर को बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का जन्मदिन है। कहा जा रहा है कि इस दिन रणबीर अपनी प्रेमिका कैटरीना संग सगाई कर लेंगे जिसके लिए उनके घर में काफी तैयारियां भी हो रही है। लेकिन हालिया अंग्रेजी अखबार में दिये साक्षात्कार में रणबीर ने साफ किया कि वह अगले एक-दो साल शादी नहीं करने जा रहे हैं। वह अभी सारा ध्यान अपने करियर को देने वाले हैं इसलिए सगाई और शादी के लिए उनके पास वक्त नहीं है।
लेकिन रणबीर ने यह जरूर कहा कि वह और कैटरीना काफी अच्छे दोस्त हैं। कैटरीना उनके लिए इतना ज्यादा मायने रखती है वह उनके लिए जरूरत पड़ने पर जान भी दे सकते हैं। रणबीर ने साफ किया कि वह उनमें से हैं जिन्हें शादी, घर और बच्चे चाहिए लेकिन उसके लिए अभी एक-दो साल का इंतजार करना चाहते हैं। हालांकि रणबीर ने इससे ज्यादा कैटरीना मैटर पर बात करने से इंकार कर दिया और अपनी आने वाली फिल्म बेशर्म के बारे में बात करने लगे।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म बेशर्म में रणबीर पहली बार अपने मम्मी-पापा नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ नवोदित अदाकारा पल्लवी शारदा नजर आने वाली हैं। कहा तो यह गया था कि अभिनव से रणबीर ने फिल्म में कैटरीना को लेने की सिफारिश की थी लेकिन अभिनव ने रणबीर की दोस्त कैट की जगह अपनी दोस्त पल्लवी को ब्रेक दे दिया।।
फिलहाल फिल्म रिलीज को तैयार है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। हाल ही फिल्म की पूरी टीम कलर्स के मशहूर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा... के मंच पर पहुंची जहां रियलिटी शो की टीम के साथ रणबीर ने काफी मस्ती की।
आईये आपको दिखाते हैं शो की झलकियां...


Click it and Unblock the Notifications











