मेरा कैरेक्टर ढ़ीला नहीं हैः रणवीर सिंह

अपनी आने वाली फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में वो अनुष्का शर्मा, अदिति शर्मा, परिणिती चोपड़ा और दीपान्निता शर्मा के साथ फ्लर्ट करते दिखाई देंगे। रणवीर का कहना है कि लड़कियों में फेमस होना हर लड़के को अच्छा लगता है लेकिन मैं रीयल लाइफ में वैसा नहीं हूं।
रणवीर ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत फिल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का शर्मा के साथ की। उनका कहना है कि अनुष्का के साथ उनकी बहुत अच्छी केमिस्ट्री है लेकिन दोनों के बीच कोई खास रिश्ता नहीं है। बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने टीवी शो काफी समय पहले कहा था कि वह रणवीर को बहुत पसंद करती हैं।
इस बारे में रणवीर का कहना है कि हम दोनों को लेकर कुछ ज्यादा ही गॉसिप्स हो रही है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। वो फिल्म के सिलसिले में सोना से सिर्फ चार बार ही मिले हैं। रणवीर ने साफतौर पर यह कहा है कि वो सिंगल हैं। फिल्मी दुनिया में आने के बाद से उनकी लाइफ काफी बदल गई है। उनकी फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल 9 दिसंबर को पर्दे पर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











